फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Election: 29 candidates of Collectorate Bar filed nomination

चुनाव : कलक्ट्रेट बार के 29 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 19 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election: 29 candidates of Collectorate Bar filed nomination
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नामांकन के दौरान उप​स्थित अ​धिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव मेंं 10 पदों के लिए 29 प्रत्याशियों ने गहमागहमी के बीच बुधवार को नामांकन किया। संघ भवन में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमेश नारायण श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी दशरथ पांडेय की देखरेख में सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक नामांकन हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह, विजय धर द्विवेदी व ज्ञानेश्वर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार गुप्ता व परशुराम मिश्र, मंत्री पद पर जयप्रकाश मिश्र, शिवानंद त्रिपाठी, शैलेश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर प्रियंका सिंह व अखिलेश उपाध्याय ने अपना नामांकन दाखिल किया। अब इन्हीं चार पदों के लिए 321 मतदाता 25 जून को मतदान करेंगे।
विज्ञापन

शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना है। उनमें उपाध्यक्ष के पद पर धनंजय सिंह व पुरेंदर नाथ तिवारी, संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर मारकंडे मिश्र , संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर अंकित, कोषाध्यक्ष के पद पर ज्योति सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चंदेश्वर शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव ,आशुतोष सिंह, अनिल कुमार उपाध्याय, नचिकेता नाथ तिवारी, मकरध्वज सिंह व तारकेश्वर सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर निकी पांडेय, शशि प्रकाश पाठक, अवनीश कुमार तिवारी, उदय गुप्ता, प्रदीप कुमार ठाकुर व अजीत प्रताप भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed