मानदेय भुगतान होने तक बिजली मजदूर जारी रखेंगे आंदोलन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में मजदूरों ने मानदेय भुगतान होने तक धरना जारी रखने का संकल्प दुहराया।
कुशीनगर के 33/11 केवीए के बिजली उपकेंद्रों में काम कर रहे संविदा मजदूरों ने धरना में हिस्सा लिया।
संविदा मजदूरों ने कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो जाता है उस वक्त तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान आरएस राय, अशोक राय, उमेश वर्मा, मुकेश सिंह, संग्राम सिंह, नंदू तिवारी, रंजन सिंह, अनिल आदि
मौजूद रहे।