{"_id":"617edd58a577e7378e3dd08c","slug":"electic-bill-deoria-news-gkp4148888180","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये का बिल भेजने वाली एजेंसी का अनुबंध समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये का बिल भेजने वाली एजेंसी का अनुबंध समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये का बिल भेजने वाली एजेंसी का अनुबंध समाप्त
आज से नई कंपनी क्वैस क्राप को बिजली बिलिंग की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लाखों रुपये के गलत बिजली बिल भेजकर लोगों को परेशान करने वाली बिजनेस कंसल्टिंग एंड आईटी सॉल्यूशंस (बीसीआईटीएस) बिलिंग एजेंसी की बिजली निगम से विदाई हो गई है। अनुबंध समाप्त होनेे के बाद अब सोमवार से नई कंपनी बंगलुरू की क्वैस क्राप बिल जारी करेगी।
सदर कोतवाली के मलकौली गांव निवासी रामनगीना के नाम पर करीब 19 करोड़ रुपये मेदी पट्टी गांव निवासी गोपी चंद का 40 करोड़ और गौर निवासी एक व्यक्ति का चार करोड़ रुपये का बिजली बिल भेजने वाली कंपनी बीसीआईटीएस का बिजली निगम से अनुबंध समाप्त हो गया। इस कंपनी से बिजली निगम की खूब किरकिरी हुई है। निगम के पास आए दिन गलत बिल की शिकायतें आ रहीं थी।
अधीक्षण अभियंता जीसी यादव बोले, सोमवार से नई कंपनी काम करना शुरू कर देगी। पुरानी कंपनी की बहुत शिकायतें मिल रही थी। मीटर रीडर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अगर किसी के पास गलत बिल पहुंचा है तो सुधार करा सकता है।
विज्ञापन
एसडीओ ने दर्ज कराया बर्खास्त मीटर रीडर पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बिजली बिल में त्रुटि से संबंधित मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश शनिवार को निगम के अफसरों को दिया था। इस पर एसडीओ विजय जायसवाल ने गलत फीडिंग करने वाले मीटर रीडर महेन्द्र गुप्ता के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सदर कोतवाली के मलकौली गांव निवासी राम नगीना के पास मीटर रीडर द्वारा गलत फीडिंग की वजह से अधिक बिल भेजा गया था। शिकायती पत्र के साथ प्रार्थी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कनेक्शन संख्या 751729939941, लोड एक किलोवाट को छह मार्च 2021 जारी बिल के अनुसार 17 करोड़ 76 लाख तिरानबे हजार नौ सौ पचीस रुपये का बिल बना दिया गया था। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मीटर रीडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
,