{"_id":"6ad26fb5ef39cf0e6003e7e4","slug":"elderly-woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-deo1036-194546-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव के हरफोड़ा टोला में मैजिक वाहन की टक्कर से घायल वृद्धा की शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान नजबुन खातून (75) पत्नी आस मोहम्मद के रूप में हुई। परिजन के अनुसार, मंगलवार की दोपहर वह अपने दरवाजे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान बच्चों को छोड़ने जा रही एक स्कूल की मैजिक गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें सीएचसी पथरदेवा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें कसया ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।