Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eid today

Deoria News: पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे लोग, कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी ईद की नमाज

Thu, 11 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
eid today
ईद के लिए अबूबकर नगर मुहल्ले में लोगो ने सिरमाल रोटी की खरीदारी की।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

तहसील चौक से लेकर अमन गेट तक सजे बाजार, मुस्लिम समाज के लोगों ने की जमकर खरीदारी
अकीदत के साथ रोजेदारों ने पूरा किया 30वां रोजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बृहस्पतिवार को ईद उत्साह के माहौल में मनाई जाएगी। सुबह में सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में इसे लेकर जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की जाएगी। इसमें कोई व्यवधान न आए और अव्यवस्था न हो। इसके लिए जिला प्रशासन बुधवार को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
पर्व के चलते बुधवार को बाजार खूब गुलजार दिखा। तहसील चौक से लेकर अमन गेट तक सजी दुकानों पर सेवईं, खजूर, नए कपड़े, टोपी, दीनी किताबें, सूरमा, इत्र आदि खरीदने के लिए लोग जुटे रहे। ईद के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम मोहल्लों में रौनक व चहल-पहल अधिक दिखी। महिला, पुरुष एवं बच्चे अपने मन पसंद एवं जरूरत के सामान की खरीदारी करने में लगे रहे। चांद रात होने के चलते देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



ईदगाहों व मस्जिदों में पेश इमाम ईद की नमाज अदा कराएंगे
शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह पर सुबह सात बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी, जामा मस्जिद अबूबकरनगर में साढ़े सात बजे इमाम अहमद रजा, रौनियारी मोहल्ला स्थित तीरी मस्जिद में सुबह 7:15 बजे असरार अहमद, न्यू काॅलोनी मस्जिद में सुबह सात बजे, छोटी मस्जिद अबूबकरनगर में सुबह सात बजे सहित अन्य मस्जिदों में वहां के पेश इमाम नमाज अदा कराएंगे। जिले के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जलालुद्दीन खां ने बताया कि मंगलवार की शाम को सऊदी अरब में चांद का दीदार हो गया। ऐसे में बुधवार को वहां धूमधाम से ईद मनाई गई। यहां पर 30 रोजा भी रोजेदारों ने पूरा कर लिया। ऐसे में बृहस्पतिवार को खुशी के माहौल में यह पर्व मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के हर घर पर्व को लेकर बड़ा उत्साह है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि ईद की नमाज शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही होगी। ऐसे में नमाज ईदगाह व मस्जिदों के अंदर ही होगी। कोई भी नमाजी सड़़क पर नमाज अदा नहीं करेगा।


सुरक्षा के लिए रहेंगे कड़े इंतजाम
पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले की सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों पर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। एसपी संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि सकुशल पर्व मनाने एवं ईद की नमाज के लिए जिले की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


अंजुमन कमेटी की ओर से जेल में भेजी गई सेवईं
अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से बुधवार को जिला जेल के कैदियों के लिए सेवईं, खाना, कपड़े आदि उपलब्ध कराए गए। कमेटी के सदर मो. जलालुददीन खां ने बताया कि जेल में बंद सभी कैदियों की संख्या को ध्यान में रखकर परंपरा के अनुसार सेवईं, चीनी, सूखा मेवा, दूध, पूड़ी छोला बनाने की सामग्री एवं मुस्लिम कैदियों के लिए निर्धारित संख्या में कपड़े दिए गए हैं। कमेटी की ओर से जेल प्रशासन को सामान उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed