{"_id":"69517790d0b889d788074fbc","slug":"effigy-burnt-in-bangladesh-to-protest-atrocities-on-hindus-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171154-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया पुतला दहन
Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को भागलपुर कस्बे में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चौराहे पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस का पुतला दहन किया।
इससे पहले कस्बे के शिव मंदिर परिसर में संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। मंदिरों को क्षति पहुंचाई जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर सतीश चंद्र जयसवाल, शिवशंकर जायसवाल, पदमाकर मिश्र, विकास सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, रामाज्ञा मिश्र, हरिशंकर सिंह माैजूद रहे। संवाद