फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   echoes of jaihind during tiranga yatra

जय हिंद के उद्घोष से जगाई देशभक्ति की अलख

Sun, 14 Aug 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
echoes of jaihind during tiranga yatra
रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय। साथ में ब? - फोटो : DEORIA
जय हिंद के उद्घोष से जगाई देशभक्ति की अलख
विज्ञापन

रामजी सहाय पीजी कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और जयहिंद के उद्घोष ने इलाके में देश भक्ति की अलख जगा दी। रामजी सहाय पीजी कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा बीआरसी में समाप्त हुई।
एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी ने दिखाई। तिरंगा यात्रा में एनसीसी, स्काउट गाइड, नगर पंचायत प्रशासन, तहसील प्रशासन, ग्राम पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और व्यापार मंडल के लोग शामिल हुए। देश भक्ति गीतों पर फरूआई कलाकरों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। नगर की सड़कों पर लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे बुलंद कर रहे थे। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। राष्ट्रगान से तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तहसीलदार अभयराज, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर, बीईओ जया राय, डॉ. दिनेश यादव, प्राचार्य डॉ. ब्रजेश पांडेय, चेयरमैन के प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, संदीप त्रिपाठी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
लार रोड। आरएस मेमोरियल स्कूल कुंडवली के बच्चों ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत झांकी और तिरंगा यात्रा निकाली। डायरेक्टर एमबी सिंह ने झंडी दिखाई। विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा कुंडवली चौराहे से लार रोड बाजार व रेलवे स्टेशन होते लौट आई। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक समर बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल, अभय, शिक्षक और मंटू जायसवाल, सुनील सिंह, राजू सिंह, टुनटुन गुप्ता, अंजय सिंह व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने तिरंगा फहराया
सलेमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी चौक पर ध्वजारोहण किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। इस दौरान पूर्व प्रमुख गिरिजा शंकर पटेल, महामंत्री संजय पांडेय, युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि रौनियार, मेवा लाल वर्मा, रविशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, केदार वर्मा आदि मौजूद रहे।
मदनपुर में स्कूलों से निकली तिरंगा यात्रा
मदनपुर। क्षेत्र के स्कूलों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर-घर तिरंगा यात्रा में श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, हनुमान इंटर कॉलेज बरांव, जनता इंटर कॉलेज मदनपुर गोला, मानस इंटर कॉलेज फतेहपुर, प्राथमिक विद्यालय गनियारी, मोहरा, जमीरा केवट, आलिया राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनिहरपुर, देवपार, टडवा, गायघाट आदि विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने एनसीसी कैडेटों और स्काउट गाइड के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य, सत्येंद्र कुमार, बसंत मिश्रा, हरि वल्लभ सिंह, हरगोविंद सिंह, गिरीश नरायण सिंह, अजय यादव आदि शामिल रहे।
एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा रैली निकाली
सलेमपुर। बापू इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट-गाइड ने तिरंगा रैली निकाली। प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया के नेतृत्व एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ओम नारायण तिवारी के निर्देशन में कॉलेज गेट से गांधी चौक तक वृहद तिरंगा शृंखला बनाई गई।
रैली में एनसीसी कैडेट संग छात्राएं भारत माता की जय का उद्घोष करते रैली को गति दे रही थी। कार्यक्रम में बैंड साज सीनियर कैडेट नीतिल पटेल, ध्वजा वाहक की जिम्मेदारी सीनियर-2 शिवम कुमार एवं जूनियर शिवम कुमार सिंह ने संभाली। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, हिमांशु सिन्हा, राम ध्यान प्रसाद प्रभुनाथ मिश्र, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

बीजीएम क्रिश्चियन कालेज के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भागलपुर। कस्बा स्थित भरोसा घर से मिशन क्रिश्चियन इंटर और क्रिश्चियन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य अनूप शील मोरार और भाजपा नेता सतीश जायसवाल ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। प्रबंधक, शिक्षक, छात्र छात्राओं और लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा कालेज से बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां से पिंडी मार्ग होते हास्पिटल तिराहे से विद्यालय लौटी। इस दौरान अनिल जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, शंभु जायसवाल, निहारिका मोरार, योनापाल, रोशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed