फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   e rikshaw drivers will take 20 rs from today

आज से 20 रुपये किराया वसूलेंगे ई-रिक्शा चालक

Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
e rikshaw drivers will take 20 rs from today
आज से 20 रुपये किराया वसूलेंगे ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक कल्याण समिति ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। काली मंदिर देवरिया खास में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक कल्याण समिति की बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें दो रूट एवं एक लेन में ही चलने, ओवरटेक नहीं करने एवं चालकों से डीएल बनवा लेने की अपील की गई। वहीं, शनिवार से 20 रुपये किराया वसूलने की बात भी कही गई।
अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा कि एक दिन पूर्व एआरटीओ एवं टीएसईआई के साथ इस विषय पर चर्चा की गई है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि सभी ई रिक्शा चालकों को दो रूट में बांट दिया जाएगा। सभी अब एक लेन में चलेंगे, कोई ओवरटेक नहीं करेगा। सभी चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस एक माह के अंदर अवश्य बनवा लें। संघ सभी ई रिक्शा चालकों को परिचय पत्र देगा और सभी पर रूट लिखा होगा।
विज्ञापन

शनिवार से सभी भाड़ा 20 रुपया लेंगे। नशा करके कोई वाहन नहीं चलाएगा, ऐसा किए जाने पर समिति की ओर से दंडित किया जाएगा। कोई चालकों के साथ दुर्व्यवहार करेगा तो इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान अजय जायसवाल, सोनू मिश्रा, सुनील गौड़, दीपक शर्मा, कमला प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र बरनवाल, उमेश जायसवाल, अरुण यादव, अरमान, अंगद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed