फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   E-rickshaw overturns in pothole, five injured

Deoria News: गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, पांच लोग घायल

Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns in pothole, five injured
खुखुंदू कस्बे में सड़क पर खोदकर छोड़े गए गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने के बाद उसमें बैठे घायल यात्रि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। कस्बे में आरसीसी निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने गड्ढे खोदवा कर छोड़ दिए हैं। नतीजा राहगीर और बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं।
बुधवार की दोपहर में खुखुंदू चौराहे से थाना बाजार में सवारी लेकर आ रहा एक ई-रिक्शा गड्ढे में जा पलटा। उसमें सवार चालक समेत पांच घायल हो गए। दुकानदारों के सहयोग से गड्ढे से ई-रिक्शा को निकाला गया। कुछ ही देर बाद एक बाइक सवार भी गड्ढे में गिर गया।
न्यू पीएचसी खुखुंदू के पास गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार भरौली निवासी रंजना देवी, शेरवां बभनौली निवासी कलावती देवी, नूनखार निवासी आदित्य कुमार, सझवार निवासी ज्योति और चालक घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने के कुछ देर बाद ही एक बाइक सवार भी बाइक लिए गढ्ढे में जा गिरा। हालांकि, उसे हल्की-फुल्की ही चोटें आईं। प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इससे पहले सभी घायल वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed