{"_id":"69af13a7a4331d46e2096bb0","slug":"e-challan-issued-for-126-vehicles-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176566-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 126 वाहनों का किया ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 126 वाहनों का किया ई-चालान
Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 126 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई और वैध कागजात वाले ई-रिक्शा पर नंबरिंग कराई गई।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले तथा कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड के आसपास सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और अनुबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना है।