फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   During the nine years tenure of PM Modi, the country's value increased in the world

Deoria News: पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल में दुनिया में देश का बढ़ा मान

Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
During the nine years tenure of PM Modi, the country's value increased in the world
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी किया प
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, योजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के काम के लिए बेमिसाल रहा है। इस दौरान देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। सभी नागरिक इस यात्रा के साक्षी रहे। उनके कुशल नेतृत्व में विश्व में हमारे देश का मान-सम्मान बढ़ा है और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करा है।

वह सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया गया है। आज दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक- सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अमृतकाल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed