फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   durga statue immerson

धूमधाम के साथ हुई देवी की विदाई 

Mon, 22 Oct 2018 11:59 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 22 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
durga statue immerson
प्रतिमा विसर्जन करने जाते लोग। - फोटो : amar ujala
देवरिया/बरहज। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। विसर्जन से पूर्व हाथी-घोड़े, बैंडबाजे के साथ भव्य झांकियों से सजी शोभात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते, डीजे की धुन पर नाचते युवाओं के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम जय श्रीराम रामगुलाम टोला सार्वजनिक दल की ओर से स्थापित सातों देवी बहनों की प्रतिमाओं का भव्य जुलूस जब शहर में निकला तो इसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। बरहज में धूमधाम से नगर की शेष रह गई प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आयोजक मंडल ने शोभायात्रा के रूप में प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया। इसमें शामिल शहीदों और महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जय मां शक्ति बाल-गोपाल संघ, जायसवाल क्लब और कपरवार की सार्वजनिक दल द्वारा स्थापित प्रतिमाओं का भी विसर्जन सोमवार को हुआ। नौ देवियों के साथ शोभा जुलूस में नगर का शहीद स्मारक, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, एपीजे अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा बुद्ध के साथ-साथ लोकनृत्य की झांकी को सभी ने पसंद किया। आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


जयकारों से गूंजा भाटपाररानी
भाटपाररानी। परंपरानुसार शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी पर सोमवार को भाटपाररानी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जयकारों के बीच छोटी गंडक नदी में किया गया। विसर्जन के लिए नगर के दुर्गा मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई, जो सभी पंडालों में पहुंची। उसकी पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद आयोजकों ने पूजा पंडालों में 51 कन्याओं को भोजन कराया। दोपहर में विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसमें डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। देर शाम तक छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट, जीरासो घाट व संवरेजी के त्रिमुहानी घाट पर जयघोष के बीच विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सलेमपुर में बिजली रही बाधित
सलेमपुर। गंडक नदी में तीसरे दिन मां दुुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसके चलते नगर में बिजली की आपूर्ति तीसरे दिन भी बाधित रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को मझौलीराज नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाएं देर रात तक विसर्जित की गईं। पुलिस प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन में व्यस्त रही तो दूसरी ओर कई सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। 

फोटो 
रामपुर कारखाना में 501 कन्याओं पूजन
रामपुर कारखाना। नगर के गुदरी बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को गाजे-बाजे के सोमवार की शाम विसर्जित किया गया। इससे पहले पंडाल में 501 कन्याओं का पूजन हुआ। विसर्जन जुलूस में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण की केंद्र रही। स्टूडेंट क्लब चांदनी चौक में दुर्गा पंडाल में भी 501 कन्याओं का पूजन हुआ। सार्वजनिक सद्भावना क्लब की ओर से डुमरी चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा को छोटी गंडक नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान सभासद पुत्र विनय मद्धेशिया, संजीव गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, राजन जायसवाल, भोला गुप्ता, विकास मद्धेशिया, पवन गुप्ता, अरुण जायसवाल, प्रदीप वर्मा, संतोष सिंह, बबलू यादव आदि रहे।


भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु
भाटपाररानी। प्रतापपुर फैक्ट्री के निकट हरेराम चौराहे पर शिव शक्ति पूजा समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजा के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी धनंजय सिंह बघेल ने उद्घाटन किया। धनंजय शर्मा और सपना सिंह ने देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति से भक्तिभाव की रसधार बहाई। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। अन्य लोगों के अलावा विपुल तिवारी, मनोज भारती, समीर सिंह, कृष्णकांत, राजू पटेल, रवीश पाठक, शिवजी गुप्ता, शंभू यादव, अमरेंद्र शर्मा सुशील कुशवाहा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed