फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Durga Mishra was one of those who ignited the spirit of BJP in Purvanchal.

Deoria News: पूर्वांचल में भाजपा की अलख जगाने वालों में एक थे दुर्गा मिश्रा

Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Durga Mishra was one of those who ignited the spirit of BJP in Purvanchal.
भलुअनी। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सोमवार को पूर्व मंत्री रहे स्व. पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जहां लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्चन करते हुए उन्हें याद किया। वक्ताओं का कहना था कि पंडित दुर्गा प्रसाद पूर्वांचल में भाजपा की अलख जगाने वालों में से एक थे। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दुर्गा प्रसाद व्यक्तित्व के धनी थे। पार्टी के लिए उन्होंने विस्मरणीय कार्य किया है। वह सिद्धांतवादी नेताओं में से एक थे। केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि पूर्व मंत्री रहे पंडित दुर्गा प्रसाद मनीषी थे।
विज्ञापन

उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा किया है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, सलेमपुर के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, सुरेंद्र चौरसिया, सभाकुंवर, डॉ. रतन पाल सिंह, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बंधु उपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार, अंगद तिवारी, नीरज शाही, राजीव मिश्र, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed