{"_id":"5f172f918ebc3e9f6b1b1780","slug":"duplicacy-deoria-news-gkp3590111165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि अधिकारी ने गौरीबाजार थाने में संचालक के विरुद्ध दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के देवकुआं गांव के लगड़ी चौराहे पर कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से सोमवार शाम छापा मारकर नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां से केमिकल, खाद बनाने के उपकरण, पैंकिंग मशीन आदि बरामद हुई। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद जमील ने मंगलवार को फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
कृषि विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गौरीबाजार के लंगडी चौराहे पर दो कमरों में संचालित नकली जैव उर्वरक बनाने का कारखाने को पकड़ा। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती, थाना प्रभारी विजय सिंह गौर, एसआई राणा रंजीत सिंह को देखते ही मजदूर भाग निकले। पुलिस ने गौरीबाजार कस्बा निवासी फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि नकली जैव उर्वरक, जिंक सल्फेट, सल्फर आदि की बिक्री क्षेत्रों में खाद बीज की दुकानों के साथ ही देवरिया, बैतालपुर, भाटपाररानी, रुद्रपुर, चौरीचौरा आदि जगहों पर खाद विक्रेताओं के माध्यम से की जा रही है। थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।