Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dugdheshwarnath Temple illuminated with lights

Deoria News: रोशनी से जगमग हुआ दुग्धेश्वरनाथ मंदिर

Wed, 25 Nov 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dugdheshwarnath Temple illuminated with lights
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर दीप जलातीं महिलाएं।
रुद्रपुर। देव दिवाली पर मंगलवार शाम दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर दीपदान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का हर कोना दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान नगर में झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

गिरिजा सरोवर में जुटे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर जयघोष किया। गुरु पूर्णिमा पर सुबह स्नान दान करने के बाद शाम को लोग दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर सहित परिसर को श्रद्धालुओं ने दीपों से सजा दिया। गर्भगृह में भगवान शिव की आरती के दौरान दीप प्रज्वलित होने के बाद विहंगम दृश्य ने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में महिलाओं ने दीपों को आकर्षक ढंग से सजाकर दान किया। इस दौरान आयोजित कथा में देव दिवाली के महात्म्य को सुनाया। मंदिर परिसर में भजन संध्या में भक्ति गीतों पर भक्तों ने भाव नृत्य किया। जिसके बाद पश्चिमी सरोवर में गंगा आरती शुरू हुई।

बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन करने के बाद आरती की। इस अवसर पर आचार्य आदित्य पांडेय हनुमान, महंत विजय शंकर, रमाशंकर भारती गोस्वामी, राणाप्रताप सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed