{"_id":"5d4080058ebc3e6ceb43192a","slug":"due-to-town-fider-problem-electricity-cricis-in-many-mohalla-deoria-news-gkp315888775","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन फीडर में खराबी से कई मोहल्लों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन फीडर में खराबी से कई मोहल्लों में गुल रही बिजली
विज्ञापन
टाउन फीडर खराब, कई मोहल्लों में बिजली गुल
पुरवा, सिंधी मिल और रामगुलाम टोला मोहल्ले के लोगों को हुई परेशानी
रात को नहीं ठीक हो सकी खराबी, सुबह पानी के लिए तरसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरवा विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर में खराबी के कारण शहर के कई मोहल्ले में सोमवार की रात अंधेरा छाया रहा। बिजली निगम के कर्मियों ने खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
पुरवा विद्युत उपकेंद्र से शहर के सिंधी मिल, पुरवा, रामगुलाम टोला, कसया रोड, जमुना सदन और रेलवे स्टेशन को आपूर्ति दी जाती है। शाम को तार टूटने के कारण फीडर ब्रेक डाउन हो गया। दो घंटे प्रयास के बाद कर्मियों ने ठीक कर आपूर्ति बहाल की। देर रात को अचानक टाउन फीडर का उपकरण जल गया। इसके चलते इन मोहल्लों की आपूर्ति फिर ठप हो गई। बिजली नहीं मिलने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। बार-बार फोन करने के कारण जेई ने अपना सीयूजी नंबर स्विच ऑफ कर लिया। कुछ युवक रात को उपकेंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन वहां कर्मचारी मिले नहीं। बिजली नहीं होने के कारण सुबह पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। एसडीओ नवदीप कुमार ने बताया कि फीडर में खराबी के कारण रात को आपूर्ति प्रभावित थी। मंगलवार को सुबह इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल किया गया।