फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to cancellation of trains, the wait of devotees increased at the stations.

Deoria News: ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का बढ़ा इंतजार

Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to cancellation of trains, the wait of devotees increased at the stations.
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद   
देवरिया/भटनी। महाकुंभ में स्पेशल ट्रेनों के चलने से वाराणसी रूट की करीब दस महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही कई ट्रेनों का रूट परिवर्तन कर दिया गया है। इससे महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। वहीं ट्रेनों के डायवर्ट और विलंब से पहले से टिकट कराकर शादी समारोह में बाहर जाने वाले यात्रियों की दिक्कत हो रही है। प्रयागराज स्थित महाकुंभ में 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक स्नान होना है। इसके लिए महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के वजह से रेलवे ने कई मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। वाराणसी रूट पर ट्रेनों के अधिकता के चलते रूट की 10 महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इससे लोगों की निर्भरता बसों पर ज्यादा हो गई है। सोमवार को नौतनवा इंटरसिटी, गोरखपुर केंट-सिवान पैसेंजर, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, मुंबई गोदान एक्सप्रेस, लखनऊ- पाटलीपुत्र, बापूधाम एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें 28 फरवरी तक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा प्रयागराज -गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, नई दिल्ली -जलपाईगुड़ी 12 घंटे, झूसी-गोरखपुर मेला स्पेशल चार घंटे, झूसी-गोरखपुर स्पेशल तीन घंटे, झूसी-गोरखपुर दो घंटे, झूसी-भटनी स्पेशल चार घंटे, विशाखापट्टनम -गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, सहरसा -अमृतसर गरीब रथ तीन घंटे, नई दिल्ली -दरभंगा छह घंटे, दादर सेंट्रल -गोरखपुर चार घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के निरस्त व विलंब से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन


लोकल ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान
भाटपाररानी। प्रतिदिन सुबह जाने वाली लोकल ट्रेनें सिवान गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन ,छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को अचानक निरस्त होने की घोषणा से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि इस रूट पर बस की भी सुविधा नही है। अक्सर लोग रविवार को छुट्टी होने के कारण गोरखपुर देवरिया कुशीनगर आदि स्थानों से अपने घर आ जाते हैं। पुनः सोमवार को सुबह इन दोनों ट्रेनों से गोरखपुर तक अपने ऑफिस कार्य पर समय से पहुंच जाते हैं। परंतु इनके निरस्त होने से यात्री काफी परेशान रहे। यात्रा कर रहे हैं दीपक जायसवाल, रामाश्रय, पीके गुप्ता, विनोद कुमार त्रिपाठी , आदि ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा अचानक लोकल रूट पर सुबह जाने वाले इन दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्त होने से आज दैनिक यात्रियों से लेकर महानगरों तक जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने रेल प्रशासन से आगे इन दो ट्रेनों के निरस्त नहीं किए जाने की जनहित में मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed