फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dry skin due to cold, increasing discomfort

Deoria News: सर्दी से रूखी हुई त्वचा, बढ़ रही तकलीफ

Fri, 13 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dry skin due to cold, increasing discomfort
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। ठंड का मौसम शुरू होते ही स्किन की समस्या से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इन दिनों त्वचा के रुखा होने के मरीज बढ़ गए हैं। साथ ही एलर्जी की भी दिक्कत हो रही है। खुजली की शिकायत लेकर लोग आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
ठंड मौसम में स्किन से संबंधित दिक्कत बढ़ जाती है। तापमान कम होने से वायुमंडल में नमी रहती है। इसकी वजह से शरीर की त्वचा सूखती है। इसके कारण शरीर में खुजली की समस्या होने लगती है। रात में अधिक परेशानी हो रही है, साथ ही दाने भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं अंदर गर्म कपड़ा पहनने के बाद धूप में खड़ा होने पर भी खुजली होने लग रही है। समय से इलाज व सावधानी नहीं बरतने पर दिक्कत बढ़ सकती है। इसके अलावा एलर्जी से भी परेशानी बढ़ जाती है। उससे भी इचिंग हो रही है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर दवा के अलावा सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाल ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है। तापमान गिरने से वायुमंडल में ह्यूमिडिटी कम होने की वजह से शुष्कता बढ़ती है।
इसकी वजह से त्वचा से संबंधित बीमारी होती है। इससे लोग ड्राइनेस से पीड़ित होते हैं। त्वचा में रुखापन से खुजली होने लगती है। साथ ही रात में अधिक खुजली की समस्या होती है। साथ ही दाने भी हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को गर्म कपड़ा अंदर पहनने से एलर्जी की समस्या भी होती है। इसमें भी खुजली होती है।

इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड में त्वचा संबंधित बीमारियों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, इससे दिक्कत बढ़ सकती है।
कोई परेशानी होने पर स्किन रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर उनकी सलाह पर इलाज कराना चाहिए। इस मौसम में साफ-सफाई के साथ सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed