{"_id":"69fcd8f624d00f770f0d7baf","slug":"drunken-brother-in-law-beats-brother-sister-in-law-and-children-deoria-news-c-208-1-deo1019-181250-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराबी देवर ने भाई-भाभी और बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराबी देवर ने भाई-भाभी और बच्चों को पीटा
Thu, 07 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह देवर शराब पीकर घर पहुंचा और भाई-भाभी समेत बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सुकरौली गांव निवासी मीरा देवी पत्नी संतोष यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे देवर शराब पीकर घर आया और दरवाजा खोलने को कहा। जब दरवाजा नहीं खोली तो गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर अंदर घुस आया और मुझे मारने-पीटने लगा। बच्चे शोर मचाने लगे तो उन्हें भी मारा-पीटा। पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।