फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DRM sets up investigation on stampede and laborer's death at railway station

Deoria News: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर भगदड़ और मजदूर की मौत पर जांच बैठाई

Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
DRM sets up investigation on stampede and laborer's death at railway station
ट्रेन आने के चंद मिनट पहले प्लेटफार्म बदलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। डीआरएम वाराणसी ने ट्रेन आने के चंद मिनट पहले अचानक प्लेटफार्म बदलने और रेलवे के जिम्मेदारों की वजह से मजदूर की मौत के आरोप को गंभीरता से लिया है। डीआरएम ने अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारी को इसकी जांच सौंपी है। मामले की जांच होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। जांच में दोषी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। भटनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने की सूचना थी। यात्री इसी प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। अचानक एनाउंस होने लगा कि काशी एक्सप्रेस प्लेटफार्म चार पर आ रही है। यह सुनते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। भाग कर लोग प्लेटफार्म चार पर पहुंचे। इसी बीच कई लोग गिर कर चोटिल भी हो गए। वहीं बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर क्षेत्र के कुटिया छितौना गांव निवासी अमेरिका राजभर और उनका भतीजा आनंद प्लेटफार्म एक से चार पर जाने लगे। फुट ओवरब्रिज पर भीड़ अधिक होने की वजह से दोनों सीधा ट्रैक पार करके प्लेटफार्म तीन पर पहुंचे थे कि काशी एक्सप्रेस चल पड़ी। यह देख अमेरिका ट्रैक से ही ट्रेन पर चढ़ने लगा। तभी उनका पैर पावदान से फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर चश्मदीद भतीजा आनंद ने अचानक प्लेटफार्म बदलने पर घटना के लिए रेलवे के जिम्मेदारों को दोषी ठहराया। उसने इसकी शिकायत डीआरएम वाराणसी से की। वहीं अमर उजाला ने भी रेलवे की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम वाराणसी ने इस पर जांच के आदेश दिए है। उन्होंने प्रभारी स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र कुमार चौबे से स्पष्टीकरण मांगा है। डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार रेलकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed