फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DRM inspected Kasya Dhale

Deoria News: डीआरएम ने कसया ढाले का किया निरीक्षण

Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected Kasya Dhale
देवरिया/भटनी। मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन और कसया ढाले का निरीक्षण किया। ढाले पर लगने वाले जाम की जानकारी लेने के बाद जल्द अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही स्टेशन पर संरक्षा, सुरक्षा और परिचालनिक सुधार के अलावा भटनी-वाराणसी रेल खंड पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डीआरएम ने विंडो ट्रेलिंग किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के साथ सदर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 36.52 करोड़ की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों काे देखा। उन्होंने देवरिया सदर के निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन आंतरिक भाग में यात्री सुविधाओं और फसाड लाइट की कार्य प्रगति, सर्कुलेटिंग एरिया की सड़क, नाली और एप्रोच मार्ग के निर्माण की प्रगति, फुटओवर ब्रिज के सभी चारो फाउंडेशन निर्माण कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अंतर्गत संरचनात्मक कार्य, प्लेटफॉर्म की फ्लोरिंग एवं शेड की सीलिंग निर्माण कार्य, आगमन-प्रस्थान द्वार के सुंदरीकरण, पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय के नवीनीकरण, टिकट काउंटर,यात्री शेड एवं प्लेटफार्म की फाल सीलिंग, एप्रोच मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन के प्रस्तावित स्वरूप में स्टेशन भवन, कोनकोर्स, एफओबी, पुस्तकालय एवं प्रतीक्षालयों में फिनिशिंग का कार्य स्थानीय कला और संस्कृति के अनुरूप किये जाने और सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ कसया ढाले का भी गहन निरीक्षण किया और इस समपार फाटक पर प्रायः होने वाली जाम की समस्या को अतिशीघ्र दूर करने हेतु प्रस्तावित लिमिटेड हाईट सब वे के शीघ्र निर्माण हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
इसके पूर्व निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने भटनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भटनी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 व 3 का निरीक्षण कर प्लेटफॉर्म पर स्थित विभिन्न कार्यलयों, यात्री प्रतीक्षालयों, पैदल उपरिगामी पुल एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं साफ-सफाई के विषय में संबंधित को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित माइक्रोवेव कार्यालय एवं विद्युत पावर कार्यालय का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अनुपयोगी सामग्रियों को जल्द निस्तारण का आदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी-देवरिया सदर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के अंतर्गत इस रेल खंड पर परिचलनिक सुधार, संरक्षा, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन, रेल पथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, सिग्नल की दृश्यता एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी।

निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक के साथ मुख्य इंजीनियर निर्माण राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति नागेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशबीर सिंह, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर गोरखपुर अमित मणि त्रिपाठी, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed