फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Driver rams tractor-trolley on old man sleeping at door, death

Deoria News: दरवाजे पर सोए बुजुर्ग पर चालक ने चढ़ाई ट्रैक्टर-ट्राॅली, मौत

Mon, 29 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Driver rams tractor-trolley on old man sleeping at door, death
खुखुंदू गांव के गुलरहवा मोहल्ले की घटना, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया, चालक फरार
विज्ञापन

फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। दरवाजे पर सोए एक 78 वर्षीय बुजुर्ग पर बेसुध चालक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना खुखंदू गांव के गुलरहवा मोहल्ले में रविवार देर रात हुई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया।
खुखुंदू गांव के गुलरहवा मोहल्ला में रविवार रात राम सरीखा की लड़की की बारात आई थी। बारात में भोजन कर सुदर्शन (78) अपने घर आकर दरवाजे के पास चारपाई पर सो गए। इसी बीच तकरीबन रात 11 बजे दरवाजे की तरफ आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली उन पर चढ़ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद बेसुध चालक ने मृतक सुदर्शन को कुचलने के बाद उनके बेटे राम प्यारे और बहू ममता को भी कुचलने का प्रयास किया। हालांकि दोनों जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक भागने लगा। लोगों ने दौड़ाया तो गाड़ी छोड़ कर वह भाग निकला। घटना के बाद बेटा राम प्यारे और बहू ममता देवी बेसुध पड़ी हैं। सुदर्शन मनरेगा के अलावा अन्य जगहों पर मेहनत मजदूरी कर बेटे और बहू का सहयोग करते थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस गई और ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया है। तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
चल रहा था मंगल गीत, हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
बगल में राम सरीखा के घर बेटी की बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद सभी बराती और गांव वाले भोजन कर रहे थे। इसी में जयमाल का कार्यक्रम भी चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी बगल में हादसा हो गया और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ने पर लोग दौड़ते भागते वहां पहुंचे। देखा तो मौके पर एक बुजुर्ग खून से लथपथ मीन पर पड़ा था। परिवार में चीख-पुकार मची हुई थी। सुदर्शन हाल ही में बरात से भोजन कर घर आए थे। उनके साथ बेटे रामप्यारे और बहू ममता भी घर आईं। ममता अभी जयमाल में शामिल होने जाने वाली ही थी तभी हादसा हो गया। उधर, बेटा राम प्यारे पिता सुदर्शन के चारपाई के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सुदर्शन को नींद आ गई और वह सो गए। तभी तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्राली आता दिखाई दिया। तेज गति से गाड़ी आता देख रामप्यारे पिता को जगाने का प्रयास किए। मगर तब तक चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर पास आ पहुंचा और सुदर्शन को रौंदते हुए आग बढ़ गया। रामप्यारे के चीखने चिल्लाने पर पत्नी ममता भी घर से बाहर निकली। ससुर को खून से लथपथ देख वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद बहू ममता और पोती सालू बेसुध पड़ी है। बेटे रामप्यारे को अफसोस है कि उनके आंखों के सामने पिता की जान चली गई और वह कुछ नहीं कर पाएं। उनका कहना है कि घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश में था। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह मुझे और पत्नी को कुचलने का प्रयास किया। वही संयोग अच्छा रहा कि घटना के बाद चालक ने रफ्तार धीमी कर ली। वरना बगल में सोए बुजुर्ग सुदामा (80) भी हादसे का शिकार हो गए होते। घटना के बाद संगीत वादन बंद हो गया और सादगी पूर्वक शादी की रस्म अदायगी कर दुल्हन की विदाई की गई। घटना को लेकर हर कोई दुखी है। सुदर्शन के अच्छे व्यवहार को याद कर लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed