{"_id":"648f56aa9a98c2506400aae4","slug":"drinking-wine-in-injured-deoria-news-c-7-1-211576-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब पीने से मना करने पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब पीने से मना करने पर मारपीट का आरोप
Mon, 19 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया गांव में शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। लल्लन गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति अपने अन्य दो साथियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा और शराब पीने लगा। मना करने पर तीनों ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि इस तरह की घटना पहले भी कई बार की जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन