फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drinker beaten wife

Deoria News: शराबी पति ने पत्नी को पीटकर छत से धकेला

Sat, 08 Jun 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
drinker beaten wife
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के जुआफर गांव का मामला, मायके से पहुंचे भाई और मौसा को भी मारने-पीटने का आरोप

महिला को मायके वालों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जुआफर गांव में एक शराबी पति ने नशे में धुत होकर पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर छत से धकेल दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को डाॅक्टर बुलाकर दर्द का इंजेक्शन लगवाता रहा। जब मायके से भाई और मौसा पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सोन्हुला गांव निवासी कुसुमावती देवी की शादी क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी दीनदयाल से हुई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात तकरीबन 9:00 बजे रात में कुसुमावती देवी छत पर सोई थीं। इसी बीच पति दीनदयाल शराब पीकर आए और नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगे। साथ में सास भी थी। जब कुसुमावती ने गाली-गलौज का विरोध किया तो सास और पति दोनों मिलकर मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर पति ने पत्नी को छत से धकेल दिया। इससे कुसुमावती को हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हाथ, पैर और कमर की हड्डियां टूट गई हैं। कुसुमावती का आरोप है कि छत से धकेलने के बाद मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और अस्पताल में इलाज कराने की बजाय घर पर डाॅक्टर बुलाकर केवल दर्द का इंजेक्शन लगवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर सोन्हुला से पहुंचे भाई दीपू और मौसा विजय चौहान को भी घरवालों के साथ मिलकर पड़ोसियों ने मारा-पीटा। भाई कुसुमावती देवी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला को बहुत अधिक चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है तो केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed