फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dr rajendra prasad birthday celebrated

आजादी की लड़ाई में अधिवक्ता रहे अहम : जनपद न्यायाधीश

Sat, 03 Dec 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
dr rajendra prasad birthday celebrated
धिवक्ता दिवस पर न्यायिक अधिकाकरियो सहित अधिवक्ताओ ने निकाला पद यात्रा।संवाद - फोटो : DEORIA
आजादी की लड़ाई में अधिवक्ता रहे अहम : जनपद न्यायाधीश
विज्ञापन

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई जयंती
दीवानी कचहरी के सेंट्रल सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती शनिवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में दीवानी न्यायालय के सेंट्रल सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, अपर जिला जज संजय कुमार सिंह, सीजेएम सूर्यकांत धर द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता कानून जानने वाला व्यक्ति होता है। देश की आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं की अग्रणी भूमिका रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी के प्रतिमूर्ति तथा कानून के जानकार थे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

गोष्ठी को अपर जिला जज छाया नयनख, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदरपाल, सुभाष चंद्र राव, प्रेम चंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार मिश्र, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, विष्णु कुमार गोयल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर जिला जज एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित तथा न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता माल्यार्पण किया। कचहरी गेट से सुभाष चौक तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली गई। संचालन बार के सचिव शक्तिधर पांडेय ने किया।

कलेक्ट्रेट में मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती
देवरिया। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता कक्ष में मनाई गई। इसमें अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संत शरण तिवारी, दिनेश नाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, कृष्णानंद पाठक, नवनीत मालवीय, शिवनाथ शर्मा, केसरीनंद पांडेय, बीबी सिंह, निक्की पांडेय, जगदीश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामनगीना यादवा, रमेश पांडेय, अखिलेश राव, लियाकत अली, राकेश मिश्र, राणा प्रताप सिंह, दयाशंकर पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed