{"_id":"619d2fd1b59c9c21f70ef8be","slug":"double-murder-in-land-dispute-6-injured-deoria-news-gkp4173964135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पिता समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पिता समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पिता समेत छह घायल
बरहज(देवरिया)। क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में मंगलवार की सुबह दरवाजे पर विवादित भूमि की सफाई के मुद्दे पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में छह अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पूरा गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। सूचना पर डीआईजी और एसपी के साथ डीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।
बरहज थाना क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में रिटायर्ड शिक्षक लल्लन यादव और हंसनाथ यादव के परिवार के बीच तकरीबन बीस वर्ष से डीह, रास्ता एवं अन्य भूमि का विवाद चल रहा है। हाल ही में लल्लन यादव की मौत हो गई है। उनका 25 नवंबर को ब्रह्मभोज है। उनके भाई लालधारी, उनके पुत्र कोकिल, रमेश, बेचू आदि विवादित भूमि की सफाई कर रहे थे। इस पर हंसनाथ के परिवार से उनकी कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि एक रिटायर्ड दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। परिवार के अन्य लोग पथराव करने लगे एवं लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट और फायरिंग में रमेश यादव (45) और कोकिल यादव (35), राजाराम यादव (69), देवानंद (16), अंकित (15), विनोद (32), लालधारी (60), बेचू (70) आदि घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दो सगे भाइयों रमेश यादव एवं कोकिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेचू, राजाराम, देवानंद, अंकित को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिवार वाले सीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई। उन्होंने बरहज थाने के एक दरोगा पर लापरवाही बरतने एवं आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बाद में एसपी के समझाने और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिवार वालों ने शव पुलिस को सौंप दिया। घटना स्थल पर डीआईजी जे. रवींद्र गौड़, डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देव आनंद, प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लालधारी के परिवार के लोग विवादित भूमि की सफाई कर रहे थे। इससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए है। इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।