{"_id":"58fe34ea4f1c1bdd0bc0c0ae","slug":"doctors-found-absent-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गैरहाजिर मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गैरहाजिर मिले डॉक्टर
देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गैरहाजिर डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम के निर्देश पर सीएचसी, पीएचसी और न्यू पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। कई डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ गैरहाजिर मिले। डीएम ने गैरहाजिर डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।
डीएम अबरार अहमद ने बताया कि अधिकारियों की टीम गठित कर जिले स्वास्थ्य केंद्रों की जांच कराई गई। पता चला कि कई डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर कई-कई दिन आते ही नहीं हैं। रामपुर कारखाना संवाददाता के अनुसार एसडीएम राकेश सिंह ने सोमवार को डुमरी, तरकुलवा तथा देसही के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। तमाम अनियमितता मिली। अनुपस्थित कर्मियों की सूची डीएम को सौंपी। एसडीएम के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। सबसे पहले वह नौ बजे डुमरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मुख्य द्वार पर ही कूड़ा करकट, प्रसव कक्ष में सब कुछ तितर-बितर मिला। मरीजों के चादर गंदे पड़े थे। जांच के दौरान पता चला कि हेल्थ सुपरवाइजर मोती चंद और एएनएम अमृता गोंड गैरहाजिर हैं।
दवा वितरण कक्ष बंद पाया गया। बघौचघाट संवाददाता के अनुसार पथरदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम राकेश ने निरीक्षण किया। एक संविदाकर्मी और एक नियमित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। परिसर की सफाई का जायजा लिया और लेबर रूम की जांच की। दवा स्टॉक के बारे में जानकारी ली। कमी मिलने पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। पथरदेवा इलाके में एक प्राथमिक और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। सदर एसडीएम राकेश कुमार नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो प्रभारी चिकित्साधिकारी एके सिंह मरीज देख रहे थे। उनसे हाजिरी रजिस्टर मांग कर देखा तो एक संविदा कर्मी मनोज गुप्ता अनुपस्थित मिले और नियमित एएनएम उषा गुप्ता भी अनुपस्थित मिलीं।