{"_id":"5e46e1b18ebc3ee5b2733c1c","slug":"doctor-is-missing-dogs-sleep-on-beds-deoria-news-gkp34111887","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसीः डॉक्टर साहब लापता और बेड पर सोते हैं कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसीः डॉक्टर साहब लापता और बेड पर सोते हैं कुत्ते
गौरीबाजार सीएचसी पर मरीतो के बेड पर आराम फरमाता कुत्ता।
- फोटो : DEORIA
Link Copied
सीएचसी: डॉक्टर साहब लापता और रात में बेड पर सोते हैं कुत्ते
विज्ञापन
गौरी बाजार(देवरिया)। सीएचसी पर रात में डॉक्टर और कर्मचारी नहीं रहते हैं। इसलिए मरीजों को रात में उपचार नहीं मिलता। आधी रात को इलाज के लिए पहुंचे एक युवक ने हकीकत की पोल खोल दी। अस्पताल के अंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें अस्पताल में सन्नाटा पसरा है और वार्ड के अंदर बेड पर कुत्ता सो रहा है।
कालावन गांव निवासी प्रदीप सिंह बृहस्पतिवार की रात कान दर्द के इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचे। अस्पताल के अंदर कोई डॉक्टर और कर्मचारी नहीं था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई नहीं आया। वार्ड के अंदर बेड पर एक तरफ मरीज सो रहे थे और दूसरी तरफ एक कुत्ता। अस्पताल के अंदर सभी कमरों में ताला लटक रहा था। वार्ड में भर्ती महिला ने बताया कि शाम को डॉक्टर आए थे और बोले कि दरवाजा बंदकर सो जाओ। पीड़ित को मजबूरी में अपना इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराना पड़ा। अस्पताल के अंदर दुर्व्यवस्था का दृश्य प्रदीप ने अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर इसे वॉयरल कर दिया है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. रतनलाल ने बताया कि एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगी थी। मरीजों के नहीं होने पर वह सोने के लिए चले गए होंगे। कुत्ता मरीज के साथ वार्ड में चला गया होगा। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।