फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm will be head of nikay

Deoria News: डीएम के हाथों में होगी नगर निकायों की कमान

Thu, 05 Jan 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
dm will be head of nikay
डीएम के हाथों में होगी नगर निकायों की कमान
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी देखेगी काम, आज चार नगर पंचायतों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो नगर पालिका सहित पुरानी नौ नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी के हाथों में कमान होगी। तीन सदस्यीय कमेटी का कार्यकाल छह माह का होगा। पुराने आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है। अभी तक सात नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शुक्रवार को चार नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सबसे बाद में बरहज नगर पालिका कार्यकाल समाप्त होगा।
नए शासनादेश के तहत ईओ की जगह पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत गठित तीन सदस्यीय कमेटी का कार्यकाल छह माह का होगा। शुक्रवार को सात नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यहां पर तीन सदस्यीय कमेटी कार्य करना शुरू कर देगी। केवल नीतिगत फैसला कमेटी नहीं ले सकेगी।
विज्ञापन

सबसे पहले बरियारपुर नगर पंचायत का कार्यकाल हुआ समाप्त
जिले के निकायों के कार्यकाल पर गौर किया जाए तो नगर पालिका बरहज में प्रशासक पहले से ही तैनात हैं। यहां के नगर पालिका अध्यक्ष को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। कार्यकाल पूरा होने पर यहां भी प्रशासक की जगह तीन सदस्यीय कमेटी कार्य देखेगी। सबसे पहले जिले में 12 दिसंबर को बरियारपुर, 23 दिसंबर को मझौलीराज, एक जनवरी को लार नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नियमों के अनुसार जब चुनाव के बाद शपथग्रहण होने के बाद पहली बैठक होती है, उस दिन से कार्यकाल शुरू माना जाता है। इसके बाद इसी तिथि से पांच साल तक कार्यकाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी भी होगी भंग
कार्यकाल समाप्त होने के बाद पहले 12 दिसंबर को शासन के निर्देश थे कि कार्यकारिणी को सलाहकार के रूप में मान्यता दी जाएगी। पर नए आदेश में कार्यकारिणी की भूमिका नहीं बताई गई है। इस वजह से कार्यकारिणी भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी जाएगी।

निकायों के कार्यकाल की तिथि -
नगर पालिका देवरिया 16 जनवरी
नगर पालिका बरहज 18 जनवरी
नगर पंचायतों का कार्यकाल
नगर पंचायत सलेमपुर छह जनवरी
नगर पंचायत लार एक जनवरी
नगर पंचायत भटनी छह जनवरी
नगर पंचातय मझौलीराज 23 दिसंबर
नगर पंचायत रुद्रपुर 16 जनवरी
नगर पंचायत रामपुर कारखाना 17 जनवरी
नगर पंचायत गौरी बाजार छह जनवरी
नगर पंचायत भाटपाररानी छह जनवरी
नगर पंचायत बरियापुर 12 दिसंबर
कोट:
अब पुराने आदेश की जगह पर नए निर्देश के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। वह कमेटी कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्य देेखेगी।
-गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed