{"_id":"61e1ba4efe246f14a55ec289","slug":"dm-warned-dios-for-vaccination-deoria-news-gkp4236755136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दी डीआईओएस को हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दी डीआईओएस को हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दी डीआईओएस को हिदायत
विद्यालयों में चल रहे केंद्रों का निरीक्षण किया, टीकाकरण की खराब प्रगति पर बिफरे
बचे हुए छात्रों के जल्द टीकाकरण कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में किशोरों के लिए चल रहे टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों से बचे हुए छात्रों का अविलंब टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वित्तविहीन विद्यालयों में टीकाकरण की गति निराशाजनक होने पर डीआईओएस को हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने 15-18 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को कोवैक्सीन का 60 टीका लगाने की जानकारी दी। इसके बाद डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रभारी डॉ. अमित कुमार से टीकाकरण की प्रगति और विद्यालयों में भेजी गई टीमों की जानकारी ली। यहां 40 लोगों के टीकाकरण की सूचना दी गई। यहां से डीएम ने नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ व श्री गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन पहुंचकर टीकाकरण की प्रगति जानी। दोनों विद्यालयों पर 40-40 किशोरों को कोवैक्सीन की डोज गई थी। डीएम ने नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ में विद्यालय के शौचालय का निरीक्षण किया। डीएम वित्तविहीन विद्यालयों में टीकाकरण की प्रगति खराब होने को लेकर नाराज हो गए। उन्होंने डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता को हिदायत दी और सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, हेल्थ सुपरवाइजर मुन्ना यादव, वेरीफायर सत्येंद्र पटेल, एएनएम सुमन यादव, अमित कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, गोविंद पति त्रिपाठी, कमल किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।