फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm unhappy over non-availability of material recovery facility

एमआरएफ का निर्माण नहीं होने से डीएम नाराज, ईओ से मांगे दस दिन में जवाब

Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
dm unhappy over non-availability  of material recovery facility
एमआरएफ का निर्माण नहीं होने से डीएम नाराज, ईओ से मांगे दस दिन में जवाब
विज्ञापन

देवरिया। बजट आवंटन होने के बावजूद एक साल से एमआरएफ निर्माण के मामले में सुस्ती बरत रही नगर पालिका से डीएम ने जवाब-तलब किया है। बुधवार को उन्होंने ईओ को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। दस दिन के भीतर कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।

शासन ने अगस्त 2019 में ही सभी नगर निकायों को एमआरएफ ( मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी) निर्माण के लिए 33.67 लाख रुपये आवंटित किया था। ताकि संयंत्र स्थापित कर नगर से रोजाना निकल रहे कूड़े को उपयोगी बनाया जा सके। एक साल बीतने के बाद भी ज्यादातर नगर निकायों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शहर की नगर पालिका ने जमीन विवाद बताकर बजट को लटकाए रखा। एमआरएफ निर्माण में सुस्ती को लेकर अमर उजाला में दस अक्तूबर को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण में किरकिरी के बाद आई एमआरएफ की याद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर डीएम ने लापरवाही का संज्ञान लिया। नगर पालिका ईओ को पत्र भेजकर निर्माण कार्य लंबित होने के बारे में जानकारी मांगी है। कार्यवाही का विवरण दस दिन के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed