{"_id":"6671e5978b64da09230d1cf9","slug":"dm-taken-review-of-projects-deoria-news-c-208-1-deo1004-128187-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने की 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने की 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा
Wed, 19 Jun 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
- कहा-निर्माण परियोजना समय से पूरा करें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में विलंब होने पर अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि निर्माण परियोजनाओं से संबंधित सभी अधिकारी अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। जनपद में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की 103 परियोजनाएं संचालित हैं।
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की ओर से पुलिस लाइंस में 150 पुरुष बैरक का निर्माण 7.61 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसका 86% कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने तीन माह के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन रुद्रपुर आईटीआई में सात दिन में विद्युत कनेक्शन करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया। सलेमपुर तहसील में अग्निशमन केंद्र का निर्माण 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। धमउर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पथरदेवा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में पांच लेक्चर हॉल एवं एक कॉमन हॉल, 100 बेडेड हॉस्टल तथा बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वक्फ विकास निगम द्वारा पथरदेवा में निर्माणाधीन आईटीआई, बरवामीर छापर में निर्माणाधीन आईटीआई, बरहज में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का छात्रावास सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, सीवीओ डॉ अरविंद वैश्य, ईओ अंकिता शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।