फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm sp heard matters in sampoorn samadhan diwas

Deoria News: साहबों की सुनवाई में 123 शिकायतों में महज 12 निस्तारित

Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
dm sp heard matters in sampoorn samadhan diwas
संपूर्ण समाधान दिवस पर सलेमपुर में शिकायत सुनते डीएम व एसपी - फोटो : SALEMPUR
साहबों की सुनवाई में 123 शिकायतों में महज 12 निस्तारित
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस
डीएम व एसपी ने सुनी जनता की शिकायत
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 123 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व के 61 मामलों में 12 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
दोपहर 12 बजे तक फरियादी डीएम के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12 बजकर छह मिनट पर डीएम व एसपी पहुंचे। सबसे पहले लार के खरवनिया गांव के श्री भगवान पवहारी आश्रम मंदिर के प्रबंधक डॉ. योगेश कुमार चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आश्रम मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कुछ लोगों ने किया है। उन्होंने उस जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां मौजूद तहसीलदार को मौके पर पहुंच कर जांच कर कार्रवाई करने को कहा। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने नगर में अलाव जलाने की मांग की।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा राजस्व के 61, पुलिस के 19, विकास के 18, पूर्ति के 13, विद्युत 6, नगर पंचायत के 2, जल निगम के 2, वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के एक एक मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ देवआनंद, तहसीलदार मिश्री लाल चौहान, नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह, कोतवाल जितेंद्र सिंह, बीडीओ आनंद प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो समाचार
पति की मौत के बाद धारा बदलवाने के लिए अफसरों के सामने फफक पड़ी महिला
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरबौली गांव में 22 दिसंबर की रात आपसी विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें घायल दिलीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली ने पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचीं दिलीप की पत्नी न्याय की गुहार लगाते हुए फफक पड़ीं। उनका कहना था कि पुलिस ने हत्या के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। संवाद
फोटो समाचार
क्या कहते हैं फरियादी
भागलपुर गांव के परमानंद मिश्रा ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा मेरा बिजली का तार काट दिया गया है। इसके बावजूद एक वर्ष से बिल भेजा जा रहा है। इसके लिए संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर बिजली निगम के दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन ठीक नहीं हो रहा है।
सब्जी व्यापारी शाकिर अली उर्फ चंदन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान जब पूरी दुकानें बंद चल रहीं थीं। उस वक्त हमने चेयरमैन के कहने पर नगर पंचायत को सब्जी दी थी। दो साल बीत जाने के बाद भी उसका भुगतान नहीं हुआ। इसको लेकर हमने कई बार नगर पंचायत के ईओ से लेकर एसडीएम को पत्र दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ब्लॉक के विशुनपुरा गांव निवासी शिव शक्ति पांडेय ने बताया कि उसके परिवार में काफी दिनों से अंत्योदय कार्ड था। मार्च 2018 में उसके परिवार के अधिकांश लोगों का नाम कार्ड से काट कर निरस्त कर दिया गया। इसके लिए कई बार पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है।
ब्लॉक के छपरा प्रयागपुर गांव निवासी करन मद्धेशिया की दोनों आंखें खराब हैं। माता व पिता की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आया था। मेरा प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है, बताया गया कि आंख जांच करने की मशीन नहीं है। गोरखपुर जाना पड़ेगा।

भाटपाररानी में 44 मामलों में चार का निस्तारण
भाटपाररानी। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 44 मामले आए। इसमें से चार मामलों का एडीएम ने मौके पर निस्तारण कर दिया। इसमें राजस्व के 33, पुलिस के 4, विकास के 3 व अन्य 4 मामले रहे। इस दौरान एसडीएम संजीव उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार यादव, एसडीओ कांता नाथ पांडेय, थानाध्यक्ष भाटपाररानी मृत्युंजय सिंह, खामपार दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed