फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM serious about inheritance and transfer of realities, will not run late

असलहों के वरासत और हस्तांतरण को लेकर डीएम गंभीर, नहीं चलेगी लेटलतीफी

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
DM serious about inheritance and transfer of realities, will not run late
असलहों के वरासत और हस्तांतरण को लेकर डीएम गंभीर, नहीं चलेगी लेटलतीफी
विज्ञापन

देवरिया। असलहों के वरासत और हस्तांतरण के मामलों में लेटलतीफी नहीं चलेगी। लंबित मामलों को लेकर डीएम गंभीर हैं। अब मामलों का निस्तारण शीघ्र हो जाएगा और लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए सप्ताह में बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है।
जनपद में 14826 शस्त्र लाइसेंसधारी हैं। किसी लाइसेंसधारी की मृत्यु होने पर उसके वारिस को असलहा अपने नाम कराने के लिए वरासत तथा किसी व्यक्ति की ओर से परिवार के दूसरे सदस्य के नाम से शस्त्र कराने के लिए हस्तांतरण की प्रक्रिया होती है। इस तरह के तकरीबन 150 से ज्यादा मामले लंबित हैं। इसमें कुछ फाइलें तहसील, थाने में पड़ी हैं तो कुछ कलेक्ट्रेट तक पहुंच गई हैं। इसके लिए लोग थाने से लेकर तहसील तक भटक रहे हैं तो कुछ जनपद मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनके मामले का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम अमित किशोर की नजर काफी दिनों से लंबित एक मामले पर पड़ी। वरासत और हस्तांतरण में हो रही लेटलतीफी को उन्होंने गंभीरता से लिया। पूछने पर पता चला कि एक दर्जन से अधिक फाइलें पड़ी हैं। इसके बाद डीएम ने असलहों के वरासत और हस्तांतरण के मामलों के निपटारे के लिए सप्ताह में बुधवार का दिन निर्धारित करने का निर्देश दिया। इस दिन दोपहर बाद एक बजे से निस्तारण होगा। इस संबंध में डीएम अमित किशोर ने बताया कि असलहों के वरासत और हस्तांतरण का शीघ्र होगा। इसके लिए सप्ताह में बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है। ताकि लोगों को इसके लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed