फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM seizes financial powers of village head Nonapar

Deoria News: डीएम ने ग्राम प्रधान नोनापार की वित्तीय शक्तियां सीज कीं

Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
DM seizes financial powers of village head Nonapar
ब्लॉक के नोनापार ग्राम पंचायत के प्रधान की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां सीज कर दी गई हैं। गांव में फरवरी में आरसीसी निर्माण में सफेद बालू और खराब ईंट के प्रयोग में शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान की गर्दन फंस गई है। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट और जिलाधिकारी के नोटिस का जवाब नहीं देने पर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की है। 15 दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को पत्र के माध्यम से बताया कि नोनापार ग्राम पंचायत के निवासी मोनू तिवारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ एक फरवरी 2024 को गांव में हो रही आरसीसी निर्माण में सफेद बालू और खराब ईंट प्रयोग की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी से जांच कराई गई। जांच अधिकारी ने शिकायत को सही बताते हुए इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर 16 अप्रैल 2024 को जिलाधिकारी ग्राम प्रधान को नोटिस भेज स्पष्टीकरण देने को कहा, लेकिन करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा अपना पक्ष नहीं रखा गया।
विज्ञापन

ऐसे में डीएम ने पंचायतीराज अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करतें हुए भटनी ब्लॉक के नोनापार ग्राम पंचायत की प्रधान की वित्तीय और प्रशासनिक सभी शक्तियों के प्रयोग एवं संपादन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। इस दौरान गांव में विकास कार्यों की गति नही रुके इसके लिए तीन सदस्यों की टीम बनाई गई है। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक अधिकारी को सौंप 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। ताकि आरोपी ग्राम प्रधान पर विधिक कार्रवाई की जा सके। डीएम के आदेश से ब्लॉक क्षेत्र में विकास के नाम पर लूट खसोट करने वाले ग्राम प्रधानों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed