फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM's effigy

डीएम का पुतला जलाया

Wed, 05 Oct 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 05 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM's effigy
नाराज आशाओं ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्वत का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम के व्यवहार से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में उनका पुतला फूंका। साथ ही 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में धरना देने की बात कहा। बाद में एसडीएम सदर ने ज्ञापन लिया। आशा संयुक्त संघ के जिला इकाई की अध्यक्ष दुर्गावती यादव, महामंत्री ज्ञान्ती सिंह की अगुवाई में बुधवार को आशा कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देने पहुंची।
विज्ञापन


डीएम के व्यस्त होने पर उन लोगों ने बरामदे में उनका इंतजार किया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीएम के निकलते ही ज्ञापन देने की कोशिश की गई। उन्होंने ज्ञापन लेने के बजाय डांटकर भगा दिया। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने तत्काल डीएम का पुतला बनाया और फूंक दिया।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पहुंचे एसडीएम सदर ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर मामले को शांत कराया। उन्होंने आशा संघ की मांगों से संबंधित ज्ञापन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में सुमन सिंह, अंजली, ज्ञानवंती, मीरा सिंह, आशा शाही, आरती मौर्या, मीना निषाद, गीता सिंह, किरन देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, मंजू देवी, सत्यभामा चौबे, बसंती, उर्मिला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed