फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM reached among the children... asked questions, patted their backs for correct answers

Deoria News: बच्चों के बीच पहुंचे डीएम...पूछे सवाल, सही जवाब पर थपथपाई पीठ

Sat, 09 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM reached among the children... asked questions, patted their backs for correct answers
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी शनिवार की सुबह सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दानोपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। बच्चों के बीच बैठकर उन्होंने न सिर्फ पढ़ाई का स्तर परखा, बल्कि सवाल पूछकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया। डीएम को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। सही जवाब देने पर उन्होंने बच्चों की पीठ थपथपाई और शिक्षकों की सराहना की। डीएम ने सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय दानोपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनकी पढ़ाई की स्थिति को परखा। कक्षा दो में पहुंचे और बच्चों से अंग्रेजी पढ़वाई। इसके बाद कक्षा पांच के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर गणित का सवाल हल करने को कहा।
विज्ञापन

बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिए, जिस पर उन्होंने ने संतोष जताते हुए शिक्षकों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बच्चों में मेहनत और लगन की भावना विकसित करना जरूरी है, ताकि उनकी नींव मजबूत हो सके। यहां शिक्षक माैजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed