फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm opened window fell down

Deoria News: नए पंचायत भवन की खोली खिड़की तो आ गई हाथ में

Sat, 07 Jan 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को जब पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे तो खिड़की टूटकर उनके हाथ में आ गई। डीएम ने बताया कि प्रथमदृष्टया पंचायत भवन के निर्माण की घटिया गुणवत्ता मिली है। उन्होंने वर्ष 2020 में 10.71 लाख रुपये की लागत से बने नवीन पंचायत भवन की खराब गुणवत्ता पर एडीओ पंचायत तथा पंचायत सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन
dm opened window fell down
सदर ब्लॉक के बरवा ग्राम पंचायत में आयोजित हुए प्रथम ग्राम चौपाल में डीएम ने जन समस्याओं की सुनवाई - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले की 48 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को लगी चौपाल में अफसरों ने फरियाद सुनकर समस्या का त्वरित निदान किया। जिलाधिकारी ने सदर विकास खंड के बरवा ग्राम में आयोजित प्रथम ग्राम चौपाल में जन समस्याओं की सुनवाई की। इसके बाद गांव में बने नए पंचायत भवन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने भवन की खिड़की खोली तो फाटक हाथ में आ गया। इस पर डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित, रोजगार सेवक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने घटिया वर्कमैनशिप एवं फिनिशिंग की जांच के लिए तकनीकी समिति गठित की है।
विज्ञापन


डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को जब पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे तो खिड़की टूटकर उनके हाथ में आ गई। डीएम ने बताया कि प्रथमदृष्टया पंचायत भवन के निर्माण की घटिया गुणवत्ता मिली है। उन्होंने वर्ष 2020 में 10.71 लाख रुपये की लागत से बने नवीन पंचायत भवन की खराब गुणवत्ता पर एडीओ पंचायत तथा पंचायत सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही करना ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पंचायत भवन तक आने वाले मार्ग को पिच मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग की।

संजू देवी ने राशन कार्ड के संबंध में तथा रामभवन ने किसान सम्मान निधि के संबंध में शिकायत की। वहीं, रामध्यान ने अंत्योदय कार्ड की मांग की। इस दौरान डीएम ने मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, स्कूल, आंगनबाड़ी आदि के संबन्ध में जानकारी ली। इस अवसर पर सदर ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण नाथ तिवारी, एडीओ कोऑपरेटिव सौरभ, राम प्रकाश त्रिपाठी, विजेता यादव, पंचायत सचिव सत्येंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

 

खबर का असर, पीडीएफ लगाए

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार के अंक में अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित गोआश्रय केंद्रों की पड़ताल की खबर को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों से गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंशों को ठंड से बचाव की व्यवस्था करने को कहा है। डीएम ने बताया कि जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम की सख्ती के बाद सुबह एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने पिपरा चन्द्रभान स्थित वृहत गो आश्रय स्थल एवं पिपरपाती स्थित निराश्रित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए दोनों गोआश्रय स्थलों पर तिरपाल लगाया गया है। सभी गोवंशों को काऊ कोट पहनाया गया था। उन्होंने गोवंशों की संख्या के अनुपात में सुबह-शाम अलाव जलाने के निर्देश दिए।

एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने मझौलीराज स्थित वृहत गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इसमें कुछ गोवंश बिना काऊ कोट के मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त गोवंशों को काऊ कोट पहनाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बीमार गोवंशों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

सुबह-शाम अलाव जलाने का निर्देश
एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिला पंचायत की ओर से संचालित नकइल स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मिली स्थिति में पर्याप्त सुधार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार सुबह-शाम अलाव जलाने एवं सभी गोवंशों को काऊ कोट पहनाने के लिए निर्देशित किया।

बीडीओ भागलपुर निरंकार मिश्रा ने परसिया चंदौर में कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में ठंड के दृष्टिगत समस्त गोआश्रय स्थलों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है। समस्त गोआश्रय स्थलों पर रोस्टरवार चिकित्सक जा रहे हैं। यदि कहीं कोई गोवंश बीमार मिल रहा है तो उसका समुचित इलाज किया जा रहा।

ग्राम चौपाल में पहुंचे खंड विकास अधिकारी, जाना हाल
सलेमपुर ब्लॉक के मलकौली गांव में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश की देखरेख में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम स्तर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो प्रधान या ग्राम पंचायत अधिकारी से तत्काल संपर्क करें। इसके बाद ग्रामीणों ने जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र के लिए इधर-उधर भटकने की बात कही।

इसे गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने तत्काल लेखपाल को इस तरह की किसी भी समस्या का तुरंत निस्तारण करने को कहा। साथ ही उन्होंने लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव स्तर के मामले को गांव में ही निस्तारण करें। बैठक में एपीओ अभिषेक, ग्राम पंचायत अधिकारी आदिती दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिग्विजय नाथ तिवारी, सुमंत पांडेय, ऋषिकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed