{"_id":"65f724d12bbfdce2de0339a8","slug":"dm-inspected-the-interstate-border-and-polling-stations-deoria-news-c-208-1-deo1004-121651-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने अंतरराज्यीय सीमा व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने अंतरराज्यीय सीमा व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
- जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध :डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने रविवार को अंतरराज्यीय सीमा तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरराज्यीय सीमाओं तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की विशेष निगाह होगी।
डीएम और एसपी संकल्प शर्मा सबसे पहले विकास खंड लार स्थित प्राथमिक विद्यालय बनकटा अमेठिया पहुंचे, जहां मतदान केंद्र में दो बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने रैंप, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि मतदान केंद्र पर करीब दो हजार मतदाता हैं, जिनमें अधिकांश क्षेत्र से बाहर रहते हैं। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले से बाहर रह रहे सभी मतदाताओं को पाती भेजने की अपील की। साथ ही गांव में मतदाता बुलावा टोली बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्र के इतिहास के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद डीएम व एसपी ने देवरिया-मैरवा सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए। प्रत्येक संदिग्ध वाहन की सघन जांच की जाए। उन्होंने मतदान केंद्र कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग का भी निरीक्षण किया और निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
सीसी कैमरा खराब होने पर जताई नाराजगी, रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट व चौराहे पर कैमरा लगाने का निर्देश
देवरिया। लोकसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के बाद रविवार को डीएम-एसपी ने बिहार बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर, चित्रसेन बनकटा, भवानी छापर के बॉर्डर पर बने बैरियर का हाल जाना। उन्होंने बनकटा व श्रीरामपुर पुलिस को निर्देश दिया कि बिहार से आने व जाने वाले सभी वाहनों व संदिग्धों की गहन चेकिंग की जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आचार संहिता लगने के बाद बार्डर क्षेत्र में सख्ती बरती जा रही है, हर जगह सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। डीएम व एसपी प्रतापपुर चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर सीओ व एसओ पर नाराज दिखे। वहीं रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट और चौराहे पर कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए। संवाद