फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected audyanik bhawan

अधिशासी अभियंता, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
dm inspected  audyanik bhawan
अधिशासी अभियंता, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में निर्माणाधीन औद्यानिक विकास केंद्र में मिलीं खामियां
घटिया गुणवत्ता एवं अधोमानक निर्माण पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को भुजौली स्थित निर्माणाधीन औद्यानिक तकनीकी प्रसार केंद्र का निरीक्षण किया। भवन में कई गंभीर तकनीकी खामियां मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया भवन निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है। शासकीय धन का दुरुपयोग करने वालों की जवाबदेही तय करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि भवन का निर्माण निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हुआ है। भवन की बाहरी दीवारों पर प्लास्टर ऊंचा-नीचा एवं दीवार सीधी नहीं है। भवन का निर्माण हुए अभी एक वर्ष भी नहीं बीता है और इसमें कई स्थानों पर दरार दिखने लगी हैं।
विज्ञापन

भवन के एप्रेन में अन्डुलेशन प्रतीत हो रहा है। शोकपिट का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सीढ़ी के पहले राइजर की ऊंचाई 10 सेमी से अधिक मिली जो मानक के विरुद्ध है। भवन के अंदर की खिड़कियों की फिटिंग और भवन के अंदर प्रयोग की गई टाइल्स, प्लाई व दरवाजे अधोमानक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भवन निर्माण के लिए जिम्मेदार कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही बरती गई है। जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।

कहा कि शासकीय धन का दुरुपयोग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सीताराम यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed