फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm hoisted flag in collectorate

Deoria News: कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 28 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
dm hoisted flag in collectorate
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में 75वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्र प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों कॉलेजों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संविधान के उद्देशिका की शपथ ली गई। महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। सभागार में आयोजित गोष्ठी में कहा कि भारत गणराज्य का हीरक जयंती एक अमिट क्षण है। आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान में विविधता को समाहित किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अधिकार संविधान में रक्षित हैं। यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने 1857 से 1947 तक चले संघर्ष में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने झंडारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. हैदर जमाल, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. इकबाल, डॉ. जफर अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष अलका सिंह ने झंडारोहण किया। इस दौरान ईओ रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


जनपद न्यायाधीश ने किया झंडारोहण
देवरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र सिंह ने न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। मौके पर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उधर सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी व सरस्वती शिशु मंदिर में अशोक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

पुलिस लाइंस में शान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
देवरिया। प्रदेश के परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। परेड में सम्मिलित प्रथम टोली सशस्त्र, पुलिस द्वितीय टोली नागरिक पुलिस तृतीय टोली पुलिस कार्यालय चतुर्थ टोली नागरिक पुलिस लाइंस पंचम टोली, पीएसी, षष्ठम टोली महिला पुलिस, सप्तम टोली 49वीं वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, अष्टम टोली 52वीं वाहिनी एनसीसी मोटर साइकिल दस्ता डॉग स्क्वॉड यूपी 112 पुरुष वाहन दस्ता, यूपी 112 महिला वाहन दस्ता, श्वान दल दस्ता, दंगा निरोधक वाहन रेडियो दस्ता साइबर क्राइम सेल, विधि विज्ञान अग्निशमन दल परेड में शामिल रहे।

निरीक्षक नागरिक पुलिस बरजोर सिंह को राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक, निरीक्षक रणजीत सिंह को गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा हेतु, उप निरीक्षक रामलक्ष्मण, उप निरीक्षक संतराज प्रसाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न सहित अन्य पुलिसकर्मियो को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed