फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm directed to complete rain basera before cold wave

शीतलहर से पहले तैयार करें रैन बसेरा : डीएम

Tue, 23 Nov 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
dm directed to complete rain basera before cold wave
शीतलहर से पहले तैयार करें रैन बसेरा : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को नगर निकायों के कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने शीतलहर से पहले रैन बसेरा और गोआश्रय स्थलों में इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। शीत लहर शुरू होने से पहले ही बेघरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों का निर्माण एवं अन्य जरूरी तैयारियां नगर निकायों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लेना चाहिए। ठंड से बचाव को अलाव जलाने के लिए लकड़ी की खरीदारी एवं कंबल वितरण की व्यवस्था किया जाए। डीएम ने इस काम में लापरवाही बरतने वाले नगर निकायों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में संचालित होने वाले समस्त गोआश्रय स्थलों में भी गोवंशीय पशुओं को ठंड से समस्या न हो इसकी समुचित व्यवस्था भी नगर निकायों को करनी होगी। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नगर निकायों के क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर हैंडपंप और शौचालय दुरुस्त रखने को कहा। कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई और भटनी, लार तथा मझौलीराज नगर पंचायतों को नए सिरे से असेसमेंट कर लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत कोविड -19 प्रकोप के दौरान जिन-जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हुई है, वे सभी इस योजना की लाभार्थी मानी जाएंगी। सभी निकाय ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराएं। समीक्षा बैठक के दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम संजीव उपाध्याय, नगर पालिका ईओ रोहित सिंह, अमिताभ मणि त्रिपाठी, अंकिता, ओम प्रकाश पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed