{"_id":"6495e2a1fcc39e2c6d085ab6","slug":"dm-and-cdo-distributed-laptops-among-23-gram-panchayat-officers-deoria-news-c-7-1-217152-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम व सीडीओ ने 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों में बांटे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम व सीडीओ ने 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों में बांटे लैपटॉप
विज्ञापन
सीखने की लगन से ही मिलती है सफलता : डीएम
पात्रजनों तक योजनाओं का पहुंचायं लाभ : सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यकक्ष में 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों को लैपटॉप दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत अधिकारियों को यह लैपटॉप उनके कार्य दायित्वों को पारदर्शिता, समयबद्धता के साथ निष्पादन में काफी उपयोगी होगा। सीखने की लगन सदैव बनी रहनी चाहिए। यही व्यक्ति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करें और उसका निरीक्षण भी कराएं। अच्छे कार्य करने वाले पंचायत अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालयों को अपडेट सुसज्जित रखने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे अच्छा कार्य वातावरण विकसित होगा। उन्होंने पंचायत सहायकों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर को पूरी तरह सक्रिय किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी अन्य मॉडल गांव के विकास को देखें और वैसा ही जनपद में भी मॉडल गांव बनाने के लिए ग्राम प्रधानो से समन्वय रख कर प्रयास करें।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए शासन के संचालित योजनाओं का लाभ पात्र जनों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं। इस कार्य में लैपटॉप का उपयोग किए जाने व अभिलेखों को पूरी तरह सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्रजन योजनाओं से वंचित न रहें, इसके लिए वे प्रमुखता से कार्य करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन्हें मिला लैपटॉप
लैपटॉप प्राप्त करने वालों में वर्ष 2017 में आयोग की ओर से नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, प्रीति सिंह, विवेक कुमार, संकटा प्रसाद शास्त्री, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार शुक्ला, रत्नेश कुमार द्विवेदी, शिवहरि प्रभाकर, शशिभूषण कुमार, रिया यादव, फरीना खातुन, आलोक कुमार सिंह, रिकी सिंह, विनोद कुमार भारती, राकेश कुमार, मनोज यादव, शिखा मल्ल, विजय विश्वकर्मा, अभिनव प्रताप, ज्योति स्वरूप, मनीष कुमार कन्नौजिया, सत्येन्द्र कुमार यादव एवं साधना मल्ल शामिल थीं।