फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District will participate in Sub Junior Girls State Hockey, 10 member team selected

Deoria News: सब जूनियर बालिका स्टेट हाॅकी में जिले की होगी भागीदारी, 10 सदस्यीय टीम चयनित

Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
District will participate in Sub Junior Girls State Hockey, 10 member team selected
देवरिया। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से 16 से 21 दिसंबर तक सब जूनियर बालिका हॉकी स्टेट प्रतियोगिता इटावा में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें कुल 29 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। अंत में खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल जांचने के बाद फाइनल रूप से 10 का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद की देखरेख में सब जूनियर बालिका हॉकी स्टेट प्रतियोगिता के लिए जिला ट्रायल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें कुल 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंत में प्रीति पाठक, सुप्रिया, मधु कन्नौजिया, चांदनी सोनकर, छाया कुशवाहा, इशानी तिवारी, रिया सिंह, सिमरन खातून, रोशनी राजभर, ज्योति का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। प्रियांशी कुशवाहा व आंचल को आरक्षित वर्ग में रखा गया है। चयनित हॉकी खिलाड़ी 13 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगी। यहां ट्रायल के बाद फाइनल रुप से गोरखपुर मंडल की टीम बनेगी जो स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी

बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed