{"_id":"85048d87b647969608fea1b77f60d5fe","slug":"district-three-youths-stranded-in-saudi-arabia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन युवक सऊदी अरब में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन युवक सऊदी अरब में फंसे
अमर उजाला/देवरिया
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रोजगार के लिए देवरिया के तीन युवक वतन वापसी के लिए जद्दोजहद कर
विज्ञापन
रहे हैं। उन्हें भारतीय दूतावास से भी मदद नहीं मिल रही है।
यह हाल तब है जब पीड़ित परिवारों के लोग डीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक से फरियाद कर चुके हैं।
भाटपाररानी के पड़री उमन निवासी बिगू प्रसाद चार साल पूर्व वर्ष 2012 में साद साहमी अल हाजरी एंड मुहम्मद पार्टनर कंस्ट्रक्शन कंपनी दमाम, सऊदी अरब में नौकरी करने गया था।
उसे पिछले छह माह से न तो कंपनी की तरफ से वेतन दिया जा रहा है और न ही आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।इस पर उन्हाेंने भारतीय दूतावास को अपनी समस्या से अवगत कराया।
लेकिन मदद न मिलने पर बिनू ने मोबाइल के माध्यम से परिवारवालों को अपनी समस्या बताई। इसके बाद पत्नी गुंजा देवी ने डीएम अनिता श्रीवास्तव को पत्र भेजकर पूरे वाकये की जानकारी दी।
पत्नी का कहना है कि पति के विदेश में फंसे होने से बीमार ससुर और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।बेटी प्रियंका की शादी के लिए पूरा परिवार चिंतित है।
इसके अलावा भटनी के पड़ौली निवासी संदीप कुमार यादव, तरकुलवा के कनकपुरा निवासी मनोज कुमार कुशवाहा, बिहार के सिवान जिले के बभनौली लंगरपुरा निवासी अमरनाथ माली भी सऊदी अरब के दमाम शहर में फंसे हैं। इन सभी के परिवारवालों ने डीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजकर भारत वापसी की गुहार लगाई है।
परिवारवालों को मदद की उम्मीद है। वहीं डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कुछ लोगों के सऊदी अरब में फंसे होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में मदद के लिए विदेश सचिव को पत्र लिखा गया है।