फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district team swimming declared

तैराकी : मंडलीय ट्रायल के लिए चुनी गई जनपदीय टीम

Thu, 13 Jun 2024 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
district team swimming declared
...फोटो
विज्ञापन


- आज गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगी तैराकी और फुटबाल का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 20 से 23 जून तक सिद्धार्थनगर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी एवं 19 से 26 जून तक मऊ में स्टेट समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों खेलों के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। ये खिलाड़ी बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के जिला ट्रायल में कुल 21 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। प्रशिक्षक विजय कुमार पाल ने फिटनेस व गेम स्किल की जांच की। इसके बाद जनपदीय टीम में सोहन यादव, मु. अफ्फान, अमन चौरसिया, मोहम्मद ताहा, पवन गौड़, सत्यम भारती, सूरज यादव, आलोक यादव, शाहिद अली, युवराज सिंह का चयन किया गया। ये खिलाड़ी बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उधर स्टेडियम के तरणताल में प्रदेश स्तरीय सब व जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल जिला तैराकी संघ के तत्वाधान में संपन्न हुआ। दोनों वर्ग में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय ट्रायल के लिए 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में ग्रुप एक से प्रत्युष कुमार, अंकित कुमार, बैक स्ट्रोक में कान्हा विश्वकर्मा का चयन हुआ। ग्रुप दो से 50 मीटर फ्री स्टाइल में राजन कुमार चौहान व नमो नारायण, बैक स्ट्रोक में राजन कुमार चौहान व सार्थक मिश्रा, ब्रेस्ट स्ट्रोक में नमो नारायण, राजन कुमार चौहान, 100 व 200 मीटर में सार्थक मिश्रा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रुप तीन से 50 मीटर फ्री स्टाइल में ऋषभ राज, अथर्व कुमार शाह, 100 मीटर में ऋषभ राज और 200 मीटर में अथर्व कुमार शाह, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ऋषभ राज, बटरफ्लाई 50 मीटर में ऋषभ राज, अथर्व कुमार शाह, 100 मीटर में अथर्व कुमार शाह और 200 आईएम में ऋषभ राज और अथर्व कुमार शाह का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ।
इसके अलावा बालिका वर्ग में ग्रुप एक से फ्री स्टाइल 100 मीटर और 200 मीटर में दीपशिखा का चयन हुआ। बालिका के ग्रुप तीन में फ्री 50 मीटर एवं बैक स्ट्रोक 50 मीटर में दीपांजलि सिंह यादव चयनित हुईं। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागी बृहस्पतिवार को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जिसका प्रदर्शन बेहतर होगा वह गोरखपुर मंडल से स्टेट प्रतियोगिता में खेलेंगे।

इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद, जिला तैराकी संघ के संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह, अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह एवं सचिव देवानंद भारती, जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, उपसचिव नीरज शर्मा, लाइफ सेवर धीरेंद्र यादव, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed