फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district team for wrestling

Deoria News: स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेगी 26 सदस्यीय टीम

Tue, 28 May 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
district team for wrestling
...फोटो
विज्ञापन

गोंडा जनपद के नंदिनीनगर में 31 मई से एक जून तक उ.प्र.कुश्ती संघ की देखरेख में आयोजित होगी चैंपियनशिप


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 31 मई से दो जून तक नंदिनी नगर में अंडर-17 व अंडर-23 आयु वर्ग की स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें जिले की 26 सदस्यीय टीम दमदारी से हिस्सा लेगी। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद 26 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।
सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-23 वर्ग में जिला ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें फ्री स्टाइल में सन्नी भारद्वाज 57 किलो, आनंद मोहन चौरसिया 70 किलो, अवधेश यादव 86 किलो वर्ग में एवं ग्रीको रोमन में हरिकेश कन्नौजिया 55 किलो, अंगद यादव 87 किलो, सिद्धार्थ यादव 97 किलो भार वर्ग में चुने गए।
विज्ञापन

अंडर-23 के बालिका वर्ग में अन्नू गौड़ 55 किलो, गायत्री राजभर 59 किलो एवं अनामिका पटेल 68 किलो वर्ग में चुनी गईं। इसके पूर्व 25 मई को आयोजित जिला ट्रायल में अंडर-17 बालिका वर्ग में 36 से 40 किलो भार वर्ग में अंकिता यादव, 43 किलो वर्ग में कंचन विश्वकर्मा, 46 किलो वर्ग में प्रीति कन्नौजिया, 49 किलो वर्ग में सौम्या तिवारी, 53 किलो में सौनी चौहान, 57 किलो में खुशी चौहान, 61 किलो वर्ग में गुड़िया गुप्ता, 65 किलो वर्ग में शीतल मोदनवाल, 73 किलो वर्ग में श्रेया सिंह का चयन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग फ्री स्टाइल में 48 किलो वर्ग में सचिन यादव, 51 किलो में रोशन यादव, 55 किलो वर्ग में निर्भय सिंह, 60 किलो वर्ग में नितेश कुमार गौड़, 65 किलो वर्ग में आकाश गिरी,71 किलो वर्ग में सन्नी भारद्वाज, 80 किलो वर्ग में पुरेंद्र दूबे, 110 किलो वर्ग में शुभम शाही भी जिले की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
प्रशिक्षक यशवंत सिंह परिहार ने सोमवार को बताया कि चयनित कुश्ती टीम 30 मई को नंदिनीनगर के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है।



स्पीकअप

स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए खूब अभ्यास हो रहा है। प्रशिक्षक यशवंत सिंह परिहार हर खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
-सौम्या तिवारी


नंदिनीनगर में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए पिछले दो माह से प्रैक्टिस चल रही है। पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।
-नेहा पटेल


सुबह व शाम स्टेडियम के कुश्ती हाॅल में आना हो रहा है। स्टेट चैंपियनशिप में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। पदक जीतने के लिए जीजान लगा देंगे।
-नितेश कुमार, खिलाड़ी

प्रशिक्षक ने स्टेट चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के अलावा कुछ नए दांवपेच भी बताए हैं। इसका प्रयोग मुकाबले के दौरान किया जाएगा।
-सन्नी भारद्वाज, खिलाड़ी

प्रशिक्षक की देखरेख में स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही अपनी कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया गया है।
-आकाश गिरी, खिलाड़ी

कोट
जिला कुश्ती संघ की ओर से नंदिनीनगर में आयोजित होने वाली अंडर-17 व अंडर- 23 वर्ग में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम चयन कर लिया गया है। विभिन्न भार वर्ग में कुल 26 खिलाड़ी, इसमें जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है। पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम इसमें पदक जीतेगी।
-अब्दुल अहद, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed