{"_id":"63d6b2b6e22c843f771e10ba","slug":"district-team-announced-for-hockey-state-girls-competition-deoria-news-gkp465820235-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हॉकी स्टेट बालिका प्रतियोगिता के लिए जिला टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हॉकी स्टेट बालिका प्रतियोगिता के लिए जिला टीम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी स्टेट बालिका प्रतियोगिता के लिए जिला टीम घोषित
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम एक से पांच फरवरी तक होने वाले ओपन प्रदेश स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के लिए रविवार को 18 सदस्यीय जिला टीम घोषित कर दी गई। ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। शनिवार को आयोजित जनपद ट्रायल में केवल 20 खिलाड़ी ही उपस्थित हो पाईं। ऐसे में जनपद की मजबूत टीम बनाने के लिए अन्य खिलाड़ियों को भी मौका देने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत रविवार को भी ट्रायल जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी और प्रशिक्षक शकील अहमद व मनोज कुशवाहा की देखरेख में किया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
इन खिलाड़ियों में वे भी शामिल रहीं, जो जनपद की निवासी हैं और बाहर रहकर अभ्यास करती हैं। उनका स्किल और फिजिकल कराकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम में मुस्कान, वैष्णवी, साक्षी कुशवाहा, अनु शर्मा, साक्षी यादव, मुस्कान कुमारी, विभा, लकी कुमारी, शिवानी चौहान, साधना यादव, कंचन राजभर, सौम्या सिंह, साक्षी, कोमल पटेल, पूजा, शबनम, पलक शर्मा, खुशबू यादव जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि जिले की टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पूरी आशा है कि हमारी टीम स्टेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।