{"_id":"6a777c6928ae3c461a01ad44","slug":"district-panchayat-presidents-brother-in-law-dies-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1027-188724-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जिला पंचायत अध्यक्ष के साले की मौत, गलत लेन में आई थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जिला पंचायत अध्यक्ष के साले की मौत, गलत लेन में आई थी कार
Sun, 09 Aug 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:28 AM IST
सार
देवरिया नगर क्षेत्र में शामिल अहिर परसिया गांव निवासी संजय कुमार दुबे शुक्रवार की रात राघवनगर स्थित मामा के घर से बाइक से लौट रहे थे। बेटे आशुतोष कुमार दुबे की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के पास सामने से आ रही कार ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के पास शुक्रवार की देर रात गलत लेन में आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 58 वर्षीय संजय कुमार दुबे की मौत हो गई। संजय जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी के साले थे। पुलिस ने संजय के बेटे आशुतोष की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देवरिया नगर क्षेत्र में शामिल अहिर परसिया गांव निवासी संजय कुमार दुबे शुक्रवार की रात राघवनगर स्थित मामा के घर से बाइक से लौट रहे थे। बेटे आशुतोष कुमार दुबे की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के पास सामने से आ रही कार ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरोप है कि कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था और गलत दिशा में आ गया था। टक्कर इतनी गंभीर थी कि संजय कुमार दुबे के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल संजय को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।