फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Panchayat member returning from marriage attacked with sticks

Deoria News: शादी से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य पर लाठी-डंडे से हमला

Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member returning from marriage attacked with sticks
भाटपाररानी-दोगारी मिश्र मार्ग पर बंधे पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। शादी समारोह से लौट रहे लार पूर्वी के जिला पंचायत सदस्य पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना की जांच की। उधर पीड़ित ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की है।
लार क्षेत्र के मठ अमौना गांव निवासी विमलेश उर्फ जनक कुशवाहा लार पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य हैं। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि रविवार को क्षेत्र के दोगारी मिश्र गांव में एक शुभचिंतक के घर शादी कार्यक्रम में गए थे। भोजन कर देर रात लौट रहे थे। अभी भाटपाररानी दोगारी बांध पर दोगारी मिश्र गांव के सामने पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाकर मुंज के अंदर बैठे कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आंत पर चोट लगने से अचेत होकर वह मौके पर ही गिर पड़े। साथ ही वाहन क्षतिग्रस्त कर आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंचे एक ग्राम प्रधान के सहयोग से सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां उपचार हुआ। उधर घटना की शिकायत विमलेश कुशवाहा ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर की है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

---------------- इंसेट में
कुछ लोग मेरी हत्या कराना चाह रहे
शादी से लौटने के दौरान हुई घटना के बाद से जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा भयभीत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रमुख गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, डीएम देवरिया व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही लिखा है कि मैंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन किया। ब्लाक लार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साथ था। इससे खार खाए कुछ व्यक्ति मेरे साथ घटना कराना चाहते हैं। इसकी जानकारी आरोपितों के मोबाइल के काॅल डिटेल से मिल जाएगी। उन्होंने जिले के एक ब्लाक प्रमुख पति पर साजिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
स्वामी आनंद स्वरूप ने भी की कार्रवाई की मांग
जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुशवाहा पर हुए हमले की स्वामी आनंद स्वरूप अध्यक्ष शंकराचार्य परिषद शांभवी धाम शंकरपुर कसेसर ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख भेंजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed